आगरा, 03 नवम्बर, 2026। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में दिनाँक 16 से 23 नवम्बर, 2026 तक गोण्डा में पं० दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली प्रदेशीय सीनियर पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल सीनियर पुरूष फुटबाल टीम का जिला स्तरीय चयन / ट्रायल्स दिनॉक 06 नवम्बर, 2026 को अपरान्ह 3.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन / ट्रायल्स दिनाँक 07 नवम्बर, 2026 को अपरान्ह 2.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जायेगा। इन ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क हैं, तथा मण्डलीय चयनित टीम प्रदेशीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु गोण्डा जायेगी, जिस पर होने वाला समस्त व्यय खेल विभाग द्वारा वहन किया जायेगा।
अतः सीनियर पुरुष फुटबाल के जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन / ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनाँक 06 व 07 नवम्बर, 2026 को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित हों। यह जानकारी क्षेत्रीय कीडा अधिकारी, आगरा मण्डल संजय शर्मा ने दी।


