*राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के 10 खिलाड़ियों का चयन *

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा।  डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र सिंह की सूचना अनुसार आगरा के 10 खिलाड़ियों का चयन ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 13  से 15 मई 2026 तक दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता मैं आगरा के श्रेयस यादव, गुलशन राठौर, खुशी यादव, शगुन, जानवी, चित्रा सिंह, अनुराधा,अंशिका भदोरिया, माही, अनुश्री बर्मन समेत 10 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश टीम का नेतृत्व करते हुए जिला आगरा का नाम रोशन करेंगे इस अक्सर पर डिस्ट्रिक्ट ताईक्वांडो एसोसियेशन के अध्यक्ष विनोद बंसल  ने सभी चयनित खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *