आगरा। बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ. हरि सिंह की सूचना अनुसार, बरेली में 24 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए आगरा की टीम घोषित कर दी गई है।
आगरा की टीम अपर पूल में 26 नवंबर से अपने मैच खेलेगी।
टीम इस प्रकार है –
आशीष चौहान (कप्तान), पवन राजपूत, नितिन रजावत, देव राघव, अभिनव धनगर, कार्तिकेय वीरू, केतन शर्मा, दिव्यांश सिसोदिया, शिवम श्रीवास्तव, हरीश सारस्वत, हिमांशु भारद्वाज
कोच: आशीष वर्मा
सहायक कोच कम प्लेयर: नमनदीप सिंह
बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ. हरि सिंह, संयुक्त सचिव डॉ. रीनेश मित्तल, सचिन जोशी, जितेन्द्र जैन, शैलेन्द्र सोनी, हरेन्द्र प्रताप शर्मा, राहुल सक्सेना, श्यामवीर सिंह, दीपक कुमार, कुलदीप सिंह, प्रतिभा रावत जैन, अयन्त राना, मनीष कुमार वर्मा, गगन मदान, पंकज कुमार, हिमांशु आदि ने टीम को शुभकामनाएं दीं।


