प्रदेशीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में तीसरे दिन आगरा के खिलाड़ियों ने जीते दस स्वर्ण पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश

मिर्ज़ापुर,17 सितंबर। यहां के राजकीय इण्टर कॉलेज में खेली जा रही 69वीं उत्तर प्रदेशीय अण्डर 14,17 & 19 वर्ष (बालक एवं बालिका) राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में तीसरे दिन आगरा के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए दस स्वर्ण पदक जीते।

स्वर्ण पदक 🥇 विजेता

1.सुहानी पटेल
अंडर 19 वर्ष बालिका वर्ग के -49 किलो ग्राम भार वर्ग में
2.शिवानी
अंडर 19 वर्ष बालिका वर्ग के -49 किलो ग्राम भार वर्ग में
3.नैना
अंडर 17 वर्ष बालिका वर्ग के -49 किलो ग्राम भार वर्ग में

4.कुलदीप कुमार
अंडर 17 वर्ष बालक वर्ग के -49 किलो ग्राम भार वर्ग में
5.लकी कुमार
अंडर 17 वर्ष बालक वर्ग के -51 किलो ग्राम भार वर्ग में
6.श्रेयस यादव
अंडर 17 वर्ष बालक वर्ग के -49 किलो ग्राम भार वर्ग में
7.प्राची ने अंडर 17 वर्ष बालिका वर्ग के -49 किलो ग्राम भार वर्ग में
8.पुनीत उपाध्याय ने अंडर 14 वर्ष बालक वर्ग के -38 किलो ग्राम भार वर्ग में
9.पायल राठौर ने अंडर 14 वर्ष बालिका वर्ग के -32 किलो ग्राम भार वर्ग में
10.वैभव शर्मा ने अंडर 14 वर्ष बालक वर्ग के -23 किलो ग्राम भार वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर आगरा ज़िले एवं आगरा मण्डल का नाम रोशन किया । उपरोक्त प्रतियोगिता में पूरे उत्तर प्रदेश के 14 से अधिक मंडलों के 800 से अधिक बालक एवं बालिका प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं ।

10 स्वर्ण पदक जीतने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल, आगरा डॉ मुकेश चंद्र अग्रवाल, डीडीआर मनोज गिरी, ज़िला विद्यालय निरीक्षक आगरा चंद्रशेखर,ज़िला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) विश्व प्रताप सिंह,जी आई सी प्रधानाचार्य मानवेन्द्र सिंह,डॉ अनिल वशिष्ठ,डॉ एस के सिंह,सोमदेव सारस्वत, डॉ0पीयूष शर्मा,श्रीमती अंजली नाकरा,डॉ राघवेंद्र सिंह,इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा,रामज्यवन सिंह , अर्पित यादव,रूपेश तिवारी,मधु तिवारी,वीरेंद्र वर्मा,ज्योति सोनी,मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, ज़िला क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल, चौ हरपाल सिंह चाहर,पंकज कश्यप, संजय नेहरू, केपीसिंह यादव, एन के बिन्दु,रवि प्रकाश,सौरभ गुप्ता,सौरभ सिंह, दिग्विजय सिंह, रजनेश शर्मा शाहतोष गौतम, राजेश गुप्ता,राम प्रकाश यादव,शिखा झींगरन, श्वेता चरक, लता चौहान व उपमा सिंह आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

उपरोक्त स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी स्कूल गैम्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय अण्डर 14,17 & 19 वर्ष बालक एवं बालिका ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगें।

जो इस प्रकार से अलग-अलग-अलग प्रदेश में आयोजित होंगी ।

-सितंबर माह में नागालैण्ड प्रदेश के कोहिमा शहर में अंडर-14 वर्ष
बालक वर्ग,
-नवंबर माह में पंजाब प्रदेश के लुधियाना शहर में अंडर-14 वर्ष
बालिका वर्ग
-अक्टूबर माह में अरुणाचल प्रदेश प्रदेश के ईटानगर शहर में अंडर-17 वर्ष
बालक एवं बालिका वर्ग एवं
-नवंबर माह में जम्मू एण्ड कश्मीर प्रदेश के जम्मू शहर में अंडर-19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगे । ये जानकारी इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा ने मिर्ज़ापुर से दी है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *