
आगरा। दिल्ली में 13 से 15 मई तक ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित नेशनल ताईक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम प्रतिनिधित्व करते हुए आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण 2 रजत 3 कांस्य सहित 8 पदक प्राप्त किए |
डिस्ट्रिक्ट ताईक्वांडो एसोसियेशन के सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि इन खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में भाग लिया ।बालिका कैडेट वर्ग के अंडर 47 किलो ग्राम में अनुराधा ने स्वर्ण पदक और जूनियर वर्ग के 49 किलो ग्राम वर्ग में अंशिका ने स्वर्ण पदक और 52 किलो ग्राम वर्ग में माही ने स्वर्ण पदक और 44 किलोग्राम वर्ग में चित्रा ने रजत पदक और 46 किलोग्राम वर्ग में अनुराधा कुमारी ने रजत पदक जीता। 48 किलोग्राम बालक वर्ग में श्रेयश यादव ने कांस्य पदक और 68 किलोग्राम में गुलशन राठौड़ ने कांस्य पदक और पूमसे जूनियर एकल बालिका वर्ग में शगुन ने कांस्य पदक प्राप्त कर आगरा का नाम रोशन किया। इन खिलाड़ियों के कोच के रूप में सौम्या रंजन , आगरा के शनि कुमार को निर्णायक के रूप में नियुक्त किया गया था।
संघ के अध्यक्ष विनोद बंसल ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की सफलता से उनके परिजनों में ख़ुशी का माहौल है इस अवसर पर आगरा के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।


