
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के निर्देशन एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीरेंद्र सिंह चौहान और सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग संजय गौतम तथा एसीएम/फ्रेट संजीव कुमार जाटव के सुपरविजन में दिनांक-15.05.2026 को आगरा मंडल के मुख्य स्टेशनों (आगरा छावनी, आगरा किला, एवं मथुरा जं स्टेशनों पर बिना टिकट/अनियमित यात्रा/बिना बुक सामान ले जाने वाले एवं रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध मेगा किलेबंदी टिकट जांच अभियान चलाये गए। उक्त जांच अभियान में मंडल वाणिज्य निरीक्षक/टिकट चैकिंग आर के सिंह के अतिरिक्त मुख्य टिकट निरीक्षक श्री राशिद जमील सीटीआई आगरा छावनी, श्री हेमंत अग्रवाल, नागेन्द्र तिवारी सीटीआई मथुरा तथा एस के वर्मा सीटीआई/स्टेशन आगरा किला सहित सभी स्टेशनों पर बड़ी संख्या में टिकट चैकिंग स्टाफ मौजूद रहा, जिन्हें देखकर अनियमित यात्रियों में हड़कंप मचा रहा, कुछ यात्रियों ने तरह तरह के बहाने बनाए, कुछ ने भागने की कोशिश की जिन्हें पकड़कर उनसे निर्धारित जुर्माना बसूला गया।
उक्त जांच अभियान में 440 बिना टिकट यात्रियों से कुल 3,68,230रुपए, अनियमित यात्रा करने वाले कुल 474 यात्रियों से 2,47,630 रुपए तथा निर्धारित सीमा से अधिक बिना बुक कराए सामान ले जाने वाले 01 यात्री से 2,250 रुपए तथा रेल परिसर में गंदगी व धूम्रपान करने वाले 08 यात्रियों से 1,300/- का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार उक्त जांच अभियान में पकड़े गए कुल 923 यात्रियों से 6,19,410 रु का जुर्माना वसूल किया गया ।
जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं, जिससे बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा ,बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों यात्रियों पर रोक लगाई जा सके ।अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवम निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें तथा रेल परिसर में गंदगी एवं धूम्रपान न करें ।


