Agra News: भक्तिभाव के साथ निकाली गई दक्ष कन्या मां भगवती की भव्य शोभायात्रा

Press Release

आगरा। दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा शनिवार को भक्तिभाव के साथ निकाली गई। मातारानी की भक्ति में डूबे श्रद्धालु मां भगवती के जयकारों से माहौल को गुंजायमान किए हे थे। शोभायात्रा में शामिल देवी देवताओं की दर्जनों आकर्षक झांकियां देव लोक में होने का एहसास करा रहीं थी। ढोल नगाड़े और बैंडबाजों पर झूमते नाचते श्रद्धालुओं संग उत्साह व उमंग के साथ ऐसा भक्तिमय अलौकिक नजारा था कि राहगीर भी शीश झुकाने का ठहर गए।

प्रजापति देवी मंदिर नालबंद चौराहा से प्रारम्भ हुई दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा का आयोजन दक्ष कन्या मां भगवती शोभायात्रा समिति ने शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से किया था। 75 से अधिक आकर्षक झांकियां, बैंडबाजे और ढोल नगाड़े शोभायात्रा में शामिल थे।

शोभायात्रा का शुभारम्भ राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष लोकेश प्रचापति ने मंदिर में मां भगवती की पूजा अर्चना, श्रीफल भेंट करने के बाद झंडी दिखाकर किया। दीप प्रज्ज्वलन केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व उच्च शिक्षा मंत्री उप्र योगेन्द्र उपाध्याय ने किया। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, भाजपा महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता ने कलश स्थापना की।

शोभायात्रा में संयोजक सुनहरी लाल गोला, अध्यक्ष अशोक गोला, महामंत्री नवीन प्रजापति, राजेश प्रजापति, हेमंत प्रजापति ने पटका पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। घोड़ों की अगुवाई में सर्वप्रथम विघ्नविनाशक गणपति की प्रतिमा के साथ मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों, कैला माता, चामुण्डा माता, शिव परिवार, समाधि में बैठे शिव जी, खाटू श्याम जी, राम दरबार, वीर हनुमान की आकर्षक झांकियां शामिल थीं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल ही जीवन है, क्लीन आगरा-ग्रीन आगरा व पर्यावरण स्वच्छता का भी संदेश देने वाली झांकियां शोभायात्रा में थीं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्यामलाल, संजीव प्रजापति, चौ. कन्हैयालाल, कालीचरण भदौरिया, श्रीचंद गोला, रघुवीर, पवन, अजय, जयजंद्र, मुनेश रविन्द्र, ललितेश, सुभाष, नवनीत, झम्मनलाल, डॉ. तेज सिंह, डॉ. राधारमन, बेनीराम, सोनू, सीताराम, राजकुमार, त्रिलोकी, सुमित प्रजापति (मीडिया प्रभारी), शिवम, रवि, सन्तकुमार, परमानंद, विशम्भर, बन्टी प्रजापति, विशाल, शुभम, अजय, अर्जुन, प्रतीक, मोहित, कन्हैया, शिव, ओमप्रकाश, ललित दक्ष, संजय गोला, चंद्रपाल आदि उपस्थित थे।

80 से अधिक स्थानों पर शोभायात्रा का शुभारम्भ

आगरा। मार्ग में 80 से अधिक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया गया। जगह-जगह मंच सजाए गए। जगह-जगह भंडारे, तोरणद्वार, शीतल जल की प्याऊ लगाई गईं। पंचकुईयां चौराहे पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नालबंद चौराहा स्थित प्राचीन प्रजापति देवी मंदिर को सतरंगी पुष्पों व रोशनी से सजाया गया।

इन क्षेत्रों से गुजरी मां भगवती की शोभायात्रा

नागबंद चौराहा स्थित प्रजापति देवी मंदिर से प्रारम्भ होकर शोभायात्रा ने पंचकुईयां, जीआईसी ग्राउंड, कोठी मीना बाजार, सिरकी मंडी, लोहामंडी चौराहा, तोता का ताल, मदिया कटरा, हरी पर्वत, मंडी सईद खां, रघुनाथ सिनेमा, चित्रा सिनेमा, काली बाड़ी मंदिर से नूरी दरवाजा, राजामंडी चौराहा, आगरा कालेज, टीबी हॉस्पिटल, खिड़की काले खां, पटेल नगर, मोती कटरा, नीरा हुसैनी चौराहा, सदर भट्टी, धाकरान चौराहा होते हुए प्रजापति देवी मंदिर पर विश्राम लिया।

6 अप्रैल को होगा जागरण व फूल बंगले का आयोजन

आगरा। नालबंद चौराहा स्थित प्रजापति देवी मंदिर के अध्यक्ष रघुवीर प्रजापकि ने बताया कि महानवमी के पावन वसर पर 6 अप्रैल को रात्रि जागरण व फूल बंगले का का आयोजन मंदिर परिसर में किया जाएगा। मशहूर कलाकारों द्वारा जागरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *