Agra News: बरहन क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

Crime





आगरा। थाना बरहन के गांव यादवगढ़ में आज सुबह एक युवक का पेड़ से लटका शव देखकर ग्रामीणों में खलबली मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

सुबह ग्रामीण जैसे ही घर से बाहर निकले तो पेड़ पर शव देखकर चौंक गए। उसकी पहचान अनमोल के रूप में होते ही मृतक युवक के परिजनों को सूचना दी गई। इधर ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचित कर दिया।

मौके पर एसीपी पीयूषाकांत सहित थाने का फोर्स और फोरेंसिक टीम पहुँच गई। पुलिस ने पेड़ से लटके शव को नीचे उतारा। परिजनों का आरोप है कि मृतक अनमोल का दो दिन पहले ही पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद हो था।

विवाद के बाद मृतक अपनी बहन के यहां चला गया। होलिका दहन से पहले वह गांव लौटकर आया था। आज सुबह उसका शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस घटना जांच कर रही है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *