Agra News: ट्रांसपोर्ट नगर में कंप्रेशर फटा, तेज धमाके के साथ दुकान की छत और दीवार उड़ी, एक युवक की मौत

स्थानीय समाचार

आगरा:- जनपद आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर 2 में पुराने टायरों पर नई रबर चढ़ाने वाली मशीन अचानक से फट गई। मशीन फटने से मौके पर एक कारीगर की मौत हो गई वहीं अन्य लोग घायल हुए हैं।

सूचना पर मौके पर पुलिस फ़ोर्स, एम्बुलेंस और अग्नि शमन विभाग की गाडियाँ मौके पर पहुँच कर बचाव कार्य मे लग गई। हादसे में घायल हुए लोगो को अस्पताल पहुँचाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर 2 में हिंदुस्तान टायर्स के नाम से पुराने टायरों पर नई रबर चढ़ाने का प्लांट है। इन पुराने टायरों पर नई रबर चढ़ाकर उन्हें बाजार में कम दामो पर बेचा जाता है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक से दुकान में तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। आसपास मौजूद अन्य दुकानदारों और दुकान के आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

अभी तक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर एक व्यक्ति की मौत बताई जा रही है। वहीं काम कर रहे अन्य लोग मशीन फटने के कारण घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना तेज था कि दुकान की छत भी धमाके से उड़ गई।

ऐसा लगा कि बम फट गया

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने बताया कि धमाका बहुत तेज हुआ था। ऐसा लगा कि कोई बम फट गया हो। काफी दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके के बाद कंप्रेशर के टुकड़े और छत का मलबा काफी दूर तक गिरे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *