आगरा। जिला ताइक्वांडो संघ,आगरा अध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा की सूचनानुसार धनबाद (झारखंड) के सरदार जे एस ग्रेवाल ऑडिटोरियम हॉल में 7 से 10 मई 2025 तक ताइक्वांडो फैडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा लेटेस्ट एडवांस ताइक्वांडो फाइटिंग तकनीक सेमिनार का आयोजन किया गया । जिसमें आगरा के 5 डान ब्लैक बैल्ट धारक, अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रशिक्षक एवं इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा ने प्रतिभाग कर सफलता पूर्वक उत्तीर्ण किया ।

सफलता पूर्वक सेमिनार उत्तीर्ण करने पर ताइक्वांडो फैडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात कुमार शर्मा एवं ईरान के विश्व प्रसिद्ध ताइक्वांडो (फाइट) प्रशिक्षक अब्बास शेखी द्वारा अपने कर कमलों द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेमिनार में ईरान के विश्व प्रसिद्ध ताइक्वांडो (फाइट) प्रशिक्षक अब्बास शेखी द्वारा वर्तमान में इंटरनेशनल लेवल पर ताइक्वांडो फाइट में प्रयोग की जा रहीं लेटेस्ट एडवांसट ताइक्वांडो फाइटिंग तकनीक का 4 दिवसीय गहन प्रशिक्षण प्रदान किया।


