आगरा फुटबॉल एकेडमी और यादव एफसी ने दर्ज की शानदार जीत

SPORTS उत्तर प्रदेश

 

एम.एस. चौहान मेमोरियल आगरा रीजन मेन्स फुटबॉल लीग 2026-27 का भव्य शुभारंभ

 

आगरा, 28 जून। आगरा रीजन फुटबॉल एसोसिएशन (ARFA) द्वारा आयोजित एम.एस. चौहान मेमोरियल आगरा रीजन मेन्स फुटबॉल लीग 2026-27 का शुभारंभ रविवार को अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख उद्योगपति रन डाबर रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डी.एफ.ए. आगरा रीजन के अध्यक्ष बिल्लू चौहान ने की।

समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रमोद चौहान (आरएसएस ब्रज प्रांत प्रचारक),  राजेश कुलश्रेष्ठ (संयोजक, क्रीड़ा भारती),  रीनेश मित्तल (प्रांत अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती),  मोहित वर्मा (सहमंत्री, क्रीड़ा भारती),  सौरभ जसोरिया,  जोगेंद्र सिंह चौहान, आदित्य चौहान ( सचिव आगरा फुटबॉल अकादमी )  प्रमोद कश्यप, वीरेंद्र सिंह चौहान (बॉबी भाई), संजीव कपूर, राष्ट्रीय खिलाड़ी अक्षय सिंह,  अन्नू कुशवाहा एवं  लक्ष्मण सिंह (केन्द्रीय विद्यालय संगठन) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में  बिल्लू चौहान ने कहा कि इस लीग का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश की फुटबॉल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्य अतिथि  पूरन डाबर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सबसे प्रभावी माध्यम हैं तथा अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का निर्माण करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि आगरा रीजन फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह लीग क्षेत्र में फुटबॉल को नई पहचान देने का महत्वपूर्ण प्रयास है तथा खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय मंच उपलब्ध कराना ही प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है।

मैच परिणाम

उद्घाटन मुकाबले में आगरा फुटबॉल एकेडमी, आगरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्री जी फुटबॉल क्लब, मथुरा को 4-0 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से आर्यन यादव, आर्यन अदलखा, तेजीत सिंह खनूजा एवं विनीत ने एक-एक गोल कर टीम को शानदार जीत दिलाई। आगरा फुटबॉल एकेडमी ने पूरे मैच में विपक्षी टीम को कोई अवसर नहीं दिया और क्लीन शीट के साथ तीन महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए।

दूसरे मुकाबले में Yadav FC ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए Sunrises FC को 2-0 से हराया। यादव एफसी की ओर से वैभव एवं आदित्य सेठ ने एक-एक गोल कर टीम को शानदार जीत दिलाई।

प्रतियोगिता के मैचों का सफल संचालन रेफरी मनोहर सिंह चाहर एवं योगेश वर्मा ने किया। वहीं टूर्नामेंट के संचालन एवं व्यवस्थाओं में अर्चना सिंह, उर्वशी सिकरवार, श्रुति जादौन एवं यशोदा सहित समस्त ऑफिशियल टीम का सराहनीय योगदान रहा।

29 जून 2026 के मैच

पहला मैच
के आर फुटबॉल क्लब बनाम 9 पैरा
समय: दोपहर 2:00 बजे

दूसरा मैच
थ्राइव फुटबॉल एकादमी बनाम युनाइटेड एफ सी
समय: शाम 4:00 बजे

आगरा रीजन फुटबॉल एसोसिएशन ने सभी फुटबॉल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *