आगरा मंडल ने माह जनवरी -2026 में माल ढुलाई से 45.67 करोड़ रुपये की आय अर्जित की, पिछले वर्ष इसी अवधि में 38.88 करोड़ रुपये की तुलना में आय में 17.45 प्रतिशत की वृद्धि

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा मंडल ने जनवरी -2026 में 310199 टन माल ढुलाई की, पिछले वर्ष जनवरी में 247837 टन माल ढुलाई की तुलना में 25.16 प्रतिशत अधिक |

उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल द्वारा निरंतर सर्वोत्तम प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही रेल राजस्व में वृद्धि हेतु सतत प्रयत्नशील है। मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल द्वारा जनवरी माह-2025 में माल भाड़ा द्वारा विभिन्न श्रोतो से आय अर्जितकी है जिसमे मुख्यतय:-
(1).- आईओसी/बाद से जनवरीमाह में पेट्रोलियम तेल के 106 रैक का लदान हुआ जिससे 42.89 करोड़ रु
की माल भाड़ा आय अर्जित हुई |
(2).- आईसीडीवाई से कंटेनर के 23 रैक का लदान हुआ जिससे 1.03 करोड़ रु की आय अर्जित की गई ।
(3).-मथुरा से 01 रैक गेहु का लदान हुआ , जिससे 54.98 लाख रु का राजस्व प्राप्त हुआ ।
(3).-27 वैगन एडिबल औइल का लदान रामगढ़ से हुआ जिससे 24.22 लाख रु काराजस्व प्राप्त हुआ।
(4).- माह जनवरी में 06 रैक आरएमसी का लदान हुआ, जिससे 29.90 लाख रु का राजस्व प्राप्त हुआ |
(5).- यमुना ब्रिज से 13वैगन आलू का लदान हुआ जिससे 12.48 लाख रु. का राजस्व प्राप्त हुआ |

आगरा मंडल ने जनवरी 2026 में 310199 टन माल ढुलाई की, जो की पिछले वर्ष जनवरी में 247837 टन माल ढुलाई की तुलना में 25.16 प्रतिशत अधिक हैं व जनवरी 2025 में माल ढुलाई से 38.88 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, जबकि जनवरी 2026 में यह लगभग 17.45 प्रतिशत बढ़कर 45.67 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ हैं |
रेलवे ने व्यापार करने में आसानी के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सेवा वितरण में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। कम कीमत पर बढ़िया सेवा देने का प्रयास किया गया है कुशल नीति निर्माण द्वारा समर्थित ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और व्यवसाय विकास इकाइयों के कारण रेलवे को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने में मदद मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *