आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान दिनॉंक 06 से 11 सितम्बर, 2026 तक अयोध्या में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली प्रदेषीय सीनियर पुरूष हाकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल सीनियर पुरूष हाकी टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 02 सितम्बर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 03 सितम्बर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा के हाकी मैदान पर किया जायेगा। इन ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःषुल्क हैं,तथा मण्डलीय चयनित टीम प्रदेशीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अयोध्या जायेगी। जिस पर होने वाला समस्त व्यय खेल विभाग द्वारा वहन किया जायेगा।
अतः सीनियर पुरूष हाकी के जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक पुरूष हाकी खिलाड़ी दिनॉंक 02 एवं 03 सितम्बर, 2026 को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर विनय कुमार, अंशकालिक हाकी प्रशिक्षक से सम्पर्क स्थापित करें।


