
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने किया आगरा मेट्रो के परिचालित एवं निर्माणाधीन सेक्शनों का निरीक्षण
ताज ईस्ट गेट से ताजमहल मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो से यात्रा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
आगरा मेट्रो परियोजना की गुणवत्ता एवं प्रगति की जिलाधिकारी ने की सराहना
आगरा 28.05.2026/आज जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा आगरा मेट्रो रेल परियोजना के परिचालित एवं निर्माणाधीन सेक्शनों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदय द्वारा Taj East Gate Metro Station का भ्रमण किया गया, जहां उन्होंने परिचालित स्टेशन की विभिन्न तकनीकी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा मेट्रो स्टाफ के साथ संवाद स्थापित किया। तत्पश्चात उन्होंने मेट्रो ट्रेन द्वारा Taj Mahal Metro Station तक यात्रा की एवं स्टेशन पर उतरकर भूमिगत स्टेशन का ग्राउंड लेवल से कॉन्कोर्स एवं प्लेटफॉर्म स्तर तक विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिचालित सेक्शन की विभिन्न तकनीकी विशेषताओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा Dr. Ambedkar Chowk Metro Station का निरीक्षण किया गया तथा स्टेशन परिसर से आगरा किला स्मारक के समक्ष ग्राउंड लेवल क्षेत्र का अवलोकन किया गया।
तदोपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा आधिकारिक वाहन से निर्माणाधीन Agra College Metro Station का भ्रमण किया गया, जिसे जून 2026 तक यात्री सेवाओं हेतु प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर प्रगति पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का अवलोकन किया तथा परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण समापन उपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा आगरा मेट्रो रेल परियोजना के कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की सराहना की गई।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ श्री अरविन्द कुमार राय (परियोजना निदेशक/आगरा), श्री संजय अग्रवाल (एजीएम/सिविल ट्रैक एवं ओएंडएम), श्री उमंग कुमार (एजीएम/इलेक्ट्रिकल-ओएंडएम), श्री सुधीर कुमार (जेजीएम/सिविल/प्रोजेक्ट), श्री आशीष अग्रवाल (डीजीएम/ऑपरेशन्स) एवं श्री राहुल राय (डीजीएम/सिविल/प्रोजेक्ट) उपस्थित रहे।


