70वीं यू पी बोर्ड माध्यमिक विद्यालय आगरा जनपदीय बालक शतरंज प्रतियोगिता 12 अगस्त को

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ बाल कृष्ण कटारा की सूचनानुसार 70वीं यू पी बोर्ड माध्यमिक विद्यालीय अंडर 14,17 एवं 19 वर्ष आगरा जनपदीय बालक शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 12 अगस्त को सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज,विजय नगर कॉलोनी आगरा के परिसर में प्रातः 9 बजे से किया जाएगा।

खिलाड़ी
1.सात प्रतियों में पात्रता पत्र, अपने विद्यालय की प्रधानाचार्या के हस्ताक्षर मोहर सहित।
2- ऑनलाइन बार कोड वाले जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति।
3- गत वर्ष कक्षा के अंक पत्र की छायाप्रति।
4- विद्यालय का यू डाइस कोड विद्यार्थी का पैन नंबर.
5- आधार कार्ड की छाया प्रति
6- सभी अभिलेख में जन्मतिथि एक ही होनी चाहिए।
7- सभी खिलाड़ी अधिकृत टीम कोच, मैनेजर एवं अध्यापक के साथ उपरोक्त स्थल पर समयानुसार उपस्थित हों।

अधिक जानकारी के लिए विद्यालय क्रीड़ा प्रभारी दिग्विजय सिंह से मोबाइल नंबर 9319116527 पर सम्पर्क कर सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *