
strong> बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज एवं गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई
मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा अंकित गुप्ता के निर्देशन में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी रोकथाम के लिए आज दिनांक 21.08.2026 को रुनकता रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान (बस रेड) चलाया गया।
रेलवे मजिस्ट्रेट आगरा श्री अमन कुमार एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री संजय कुमार गौतम के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान रुनकता स्टेशन पर आने-जाने वाली रोककर गाड़ी संख्या 12403, 64958, 12708, 12138, 12618, 12192, 12485, 12280, 64076 एवं 11906 में विशेष जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक किए लगेज तथा रेल परिसर में गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 135 यात्रियों से कुल ₹ 69480/- का जुर्माना वसूल किया गया।
अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक श्री राशिद जमील, मुख्य टिकट निरीक्षक श्री गुलजार मोहम्मद, मुख्य टिकट निरीक्षक श्री अजय सोनी सहित अन्य टिकट जांच कर्मचारी तथा रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी के कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनसंपर्क अधिकारी श्री संजय कुमार गौतम ने बताया कि आगरा मंडल में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए इस प्रकार के विशेष टिकट जांच अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं। साथ ही बिना बुक किए लगेज ले जाने एवं रेल परिसर में गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। यात्रियों से अपील है कि वे उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें, निर्धारित सीमा से अधिक सामान होने पर उसे नियमानुसार बुक कराएं तथा रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।


