सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी की अंडर-14 क्रिकेट टीम तीन मैचों की सीरीज खेलने पटियाला रवाना

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 26 नवंबर 2026। सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी, आगरा की अंडर-14 क्रिकेट टीम आज तीन मैचों की सीरीज खेलने के लिए पटियाला रवाना हुई। वहां टीम का मुकाबला ब्लैक एलीफेंट क्रिकेट क्लब, पटियाला के साथ होगा।

अकादमी के सचिव बंटी यादव ने बताया कि पटियाला पहुंचकर टीम तीन मैच खेलेगी, जिनमें एक मुकाबला व्हाइट बॉल तथा दो मुकाबले रेड बॉल से खेले जाएंगे। इस सीरीज के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को दूसरे प्रदेश की टीम के साथ खेलने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

अकादमी प्रबंधक राजीव सोई एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर आगरा एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

टीम के खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं—

1. आरव यादव
2. रुद्र प्रताप
3. विराज यादव
4. गगन
5. आर्यन यादव
6. कविर
7. कुणाल
8. वैभव पाल
9. सम्राट कटारे
10. पीयूष गौतम
11. आदित्य
12. देवराज
13. कृष्णा यादव

कोच: समीर खान

सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी परिवार की ओर से पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *