आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश हाकी संघ के तत्वावधान में दिनॉंक 01 से 06 दिसम्बर, 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक हाकी प्रतियोगिता का आयोजन झॉंसी में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेशीय जूनियर बालक हाकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 27 नवम्बर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 28 नवम्बर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा के हाकी मैदान पर किया जा रहा हैं। इन ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क हैं। आगरा मण्डल की टीम प्रदेशीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी,जिस पर होने वाला समस्त व्यय खेल विभाग, उप्र द्वारा वहन किया जायेगा।
जूनियर बालक हाकी चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉंक 27 एवं 28 नवम्बर, 2026 को दर्षाये गये समय पर अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड/पासपोर्ट सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित होकर प्रशिक्षक विनय कुमार, हाकी प्रशिक्षक से सम्पर्क करें।


