70वीं स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ़ इंडिया की राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के अमन कुमार ने जम्मू & कश्मीर में जीता रजत पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा की सूचनानुसार जम्मू & कश्मीर में श्रीनगर के शेर-ए कश्मीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में आयोजित 70वीं स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ़ इंडिया की राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा, उत्तर प्रदेश के ताइक्वांडो खिलाड़ी अमन कुमार ने बालक अण्डर 17 में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीतकर आगरा,उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया ।

अमन कुमार को रजत पदक जीतने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल,आगरा राकेश कुमार ,ज़िला विद्यालय निरीक्षक आगरा रवीन्द्र पाल सिंह तोमर ,ज़िला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) विश्व प्रताप सिंह, इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा,डॉ अनिल वशिष्ठ, डॉ एस के सिंह,डॉ अतुल कुमार जैन,जितेंद्र शर्मा,डॉ उज्ज्वल जैन, पंकज कश्यप,रेखा शमी,मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, ज़िला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल, सह सचिव रवि प्रकाश,चौ हरपाल सिंह, संजय नेहरू, केपीसिंह यादव, संदीप परिहार,सौरभ गुप्ता,सौरभ सिंह, दिग्विजय सिंह, रजनेश शर्मा शाहतोष गौतम, राजेश गुप्ता,राम प्रकाश यादव,शिखा झींगरन, आशा वशिष्ठ,ज्योति सोनी,श्वेता चरक, लता चौहान व उपमा सिंह आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *