आगरा की बालिकाएं बनीं सबजूनियर फुटबाल चैंपियन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के तत्वावधान में दिनॉंक 24 से 31 अक्टूबर तक जौनपुर में आयोजित समन्वय प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में आगरा मण्डल टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुएं फाइनल मुकाबले में मिर्जापुर मण्डल को 3-0 से हराकर चैम्पियनशिप जीत ली।
आगरा मण्डल टीम में भाग लेने वाली बालिकाओं में कु0 गीतिका, कु0 गुंजन, कु0 कैफी, कु0 भावना, कु0 सृष्टि, कु0 संगीता, कु0 रिया, कु0 वर्षा, कु0 ख्याति विष्नोई, कु0 गरिमा कुमारी, कु0 दिव्या सिंह, कु0 योगिता, कु0 तनु, कु0 तनु चाहर, कु0 तनिष्का मीना एवं कु0 ख्याति शर्मा थीं। टीम मैनेजर/प्रशिक्षक उर्वषी सिकरवार हैं।
आगरा मण्डल टीम के शानदार प्रदर्शन एवं चैम्पियनषिप जीतने पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा, बिल्लू चौहान, योगेश वर्मा, राजेश यादव, अक्षय सिंह, आदित्य चौहान सहित समस्त प्रशिक्षकों ने टीम के खिलाड़ियां को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *