जिला जूनियर बालिका हाकी ट्रायल 30 सितंबर को

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश हाकी संघ के तत्वावधान में दिनॉंक 04 से 09 अक्टूबर, 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता का आयोजन मऊ में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेशीय जूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 30 सितम्बर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 01 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इन ट्रायल्स में वहीं बालिका भाग ले सकती हैं,जिनका जन्म दिनॉंक 01.01.2008 के बाद हुआ हों। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःषुल्क है।
जूनियर बालिका हाकी चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉंक 30 सितम्बर, 2026 एवं 01 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित होना सुनिष्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *