आगरा, 17 सितम्बर, 2026। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर को “सेवा संकल्प अभियान” के रूप में दिनॉक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक मनाये जाने के परिप्रेक्ष्य में आज दिनॉक 17 सितम्बर, 2026 को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा के टेबल टेनिस हाल में “सेवा दिवस” दीपक एवं मोमबत्ती जलाकर प्रधानमंत्री को जन्म दिवस की अनंत शुभकामनायें प्रेषित की गई। यह जानकारी क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी, आगरा मण्डल, आगरा संजय शर्मा ने दी।


