आगरा मंडल में स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (STBA) के लिए आवेदन आमंत्रित

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। आगरा रेल मंडल द्वारा स्टेशनों पर स्थापित स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (STBA) के माध्यम से अनारक्षित टिकटिंग सेवाओं को सुगम बनाने हेतु स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पहल यात्रियों को तेज, सरल एवं सुविधाजनक टिकटिंग सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,उत्तर मध्य रेलवे /आगरा द्वारा आगरा मंडल के अंतर्गत आने वाले 22 रेलवे स्टेशनों की 23 लोकेशनों पर अनारक्षित टिकट प्रणाली (UTS) के माध्यम से टिकट वितरण के लिए स्टेशन बुकिंग एजेंट (STBA) के इंगेजमेंट हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है I

स्टेशन वार विवरण (22 स्टेशन, 23 लोकेशन)- भैंसा,छलेसर गज़िका,बेहज,कीठम,बाद,मनिया,फराह , झारेडा,रायभा,इकरण,कुबेरपुर,एत्मादपुर,आगरा सिटी,बिल्लोच पुरा, यमुना ब्रिज, छाता ,पपरेरा ,बिवाई,धौलपुर, राजा की मंडी ,खैरली स्टेशन शामिल हैI यह इंगेजमेंट 03 वर्ष की अवधि के लिए किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित शर्तों एवं नियमों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र, पात्रता मानदंड, शर्तें एवं अन्य विवरण मंडल वाणिज्य कार्यालय आगरा अथवा उत्तर मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://ncr.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है I

इच्छुक अभ्यर्थी, जो न्यूनतम योग्यता रखते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 14.05.2026 (सायं 17:00 बजे तक), निविदा पेटी में आवेदन डालने की अंतिम तिथि: 15.05.2026 (प्रातः 11:00 बजे तक) , आवेदन खोलने की तिथि: 15.05.2026 (प्रातः 11:30 बजे  निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन जमा करना होगा। चयन प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार की जाएगी।रेल प्रशासन ने योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है, जिससे रेलवे सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं यात्री हितैषी बनाया जा सके I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *