
आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशीय सबजूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनोंक 07 से 14 सितम्बर, 2026 एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इस प्रतियोगिता में 18 मण्डल, स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ एवं सैफई सहित कुल 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
यह प्रतियोगिता लीग कम नाकआउट के आधार पर खेली जा रही हैं। आज दिनाँक 11 सितम्बर, 2026 को खेले गये लीग मैचो के परिणाम निम्नवत् हैं:-
आज प्रतियोगिता का पहला मैच मेरठ तथा गोरखपुर के मध्य खेला गया, जिसमें दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आकामक रूख अपनाया, तथा दोनों ही टीमें मैच समाप्ति तक बिना गोल किये बराबरी पर रहीं। कानपुर एवं लखनऊ के मध्य खेले गये संघर्षपूर्ण मुकाबलें में दोनों ही टीमें 2-2 से बराबरी पर रहीं। लखनऊ की ओर से सिद्धांत तथा विहान ने 1-1 गोल किया, वहीं कानपुर की ओर से शौर्य ने 02 गोल किये। झॉसी एवं चित्रकूट के मध्य खेले गये मैच में चित्रकूट की टीम ने झॉसी को 3-0 से शिकस्त दीं। चित्रकूट की ओर से सनी, अभय एवं अथर्व ने अपनी टीम के लिए 1-1 गोल किये। बस्ती एवं देवीपाटन के मध्य खेले गये मैच में देवीपाटन की टीम ने बस्ती को 1-0 से हराया। मैच का एक मात्र गोल देवीपाटन की ओर से शिवम ने किया। आजमगढ़ एवं अलीगढ़ के मध्य हुएं कांटे के मुकाबले में दोनों ही टीमें अंत तक 1-1 की बराबरी पर रहीं। आजमगढ़ की ओर से मो० उमर ने तथा अलीगढ़ की ओर से अरहन ने 1-1 गोल किये। स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ एवं अयोध्या मण्डल के मध्य हुएं मुकाबलें में स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ की टीम 6-0 से विजयी रहीं। स्पोर्टस कालेज लखनऊ की ओर से मिस्बाहुल ने 03, आदिल खान ने 02 तथा सत्यम ने 01 गोल किया। स्पोर्ट्स कालेज सैफई तथा मेरठ मण्डल के मध्य हुएं मुकाबले में स्पोर्ट्स कालेज सैफई की टीम ने मेरठ मण्डल को 1-0 से पराजित किया। मैच का एक मात्र गोल स्पोर्ट्स कालेज सैफई की ओर से अर्पित द्वारा किया गया। अगले मैच में आजमगढ़ की टीम ने एकतरफा मुकाबले में सहारनपुर को 8-0 के भारी अंतर से पराजित किया। आजमगढ़ की ओर से विकास ने 03, अंकुश ने 03. नवनीत एवं सेनम ने 1-1 गोल किया। प्रतियोगिता का अंतिम लीग मैच आगरा मण्डल तथा मुरादाबाद के मध्य खेला गया, जिसमें आगरा ने मुरादाबाद 7-0 से पराजित कर क्वार्टर फायनल में प्रवेश किया। आगरा मण्डल की ओर से अनिकेत ने 02, अमन, हरमन, उबेश, मृदुल तथा धव्य सिंह ने 1-1 गोल कर अपनी टीम को विजयश्री दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस प्रतियोगिता को कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ द्वारा श्री अजीत सिंह, कानपुर पर्यवेक्षक नामित करते हुए भेजे गये निर्णायकों के पैनल में श्री नवनीत गौतम, श्री बाबर खान, श्री मनोज तिवारी, श्री हाजी मुनव्वर अली, श्री अयूब खान, श्री राशिद अहमद, श्री कौशल किशोर, श्री देबूजीत सिंह यादव, श्री महेश चन्द्रा, श्री एम.डी. खान, श्री अजय कुमार एवं श्री सौरभ कुमार उपस्थित हुएं हैं। प्रतियागिता का सफलतापूर्वक संचालन श्री बिल्लू चौहान, अध्यक्ष आगरा मण्डल फुटबाल संघ द्वारा अपनी देख-रेख में किया जा रहा हैं।
कल दिनाँक 12 सितम्बर, 2026 को प्रतियोगिता के क्वार्टर फायनल मैच खेले जायेगें। जिसके अन्तर्गत पहला क्वार्टर फायनल मैच स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ बनाम गोरखपुर मण्डल के मध्य खेला जायेगा। दूसरा क्वार्टर फायनल मैच देवीपाटन मण्डल तथा वाराणसी मण्डल के मध्य होगा। तीसरा क्वार्टर फायनल स्पोर्टस कालेज, सैफई तथा बरेली एवं चौथा मैच आजमगढ़ मण्डल तथा आगरा मण्डल के मध्य खेला जायेगा।


