सबजूनियर बालक/बालिका जूडो प्रतियोगिता के लिये ट्रायल 20, 21 फरवरी को एकलव्य स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं उ0प्र0 जूडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशस्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक/बालिका जूडो प्रतियोगिता दिनांक 25 से 27 फरवरी, 2026 तक लखनऊ में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता हेतु आगरा मण्डल टीम हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स दिनांक 20.02..2026 को सांय 3.00 बजे से एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स दिनांक 21.02.2026 की प्रातः 11.00 बजे से एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा में कराये जायेगे।
प्रदेश सबजूनियर बालक/बालिका जूडो प्रतियोगिता स्तरीय समन्वय बालक/बालिका जूडो प्रतियोगिता हेतु प्रतिभागी खिलाड़ी की जन्मतिथि 01.01.2012 के पष्चात होनी चाहिए तथा प्रतिभागी खिलाड़ी को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सी0एम0ओ0 द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में बालक/बालिका खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा पर भेजने की कृपा करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु बालक/बालिका खिलाड़ियों की प्रविश्टि निःषुल्क हैं। चयन ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी श्री रूप कृश्ण, अंष0मानदेय जूडो प्रषिक्षक मो0न0-8265934720 पर प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *