सुभाष बाजार में दुकान गिरी, पांच लोग दबे, चार को तत्काल निकालकर प्राथमिक उपचार के लिये भेजा

Press Release उत्तर प्रदेश

 

आगरा,8 जुलाई। सुभाष बाजार स्थित नाले के ऊपर बनी दुकानों में लगातार वर्षा होने से आई दरारों के कारण, दुकान धराशाई होने से 05 लोग दब गए। जिनका तत्काल 04 लोगों का रेस्क्यू किया गया, 1 महिला को मलबे से निकालने हेतु एसडीआरएफ, दमकल, जिला प्रशासन,पुलिस की मौके पर कार्यवाही जारी

घायलों को एम्बुलेंस द्वारा तत्काल जिला अस्पताल व एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां उच्च स्तरीय इलाज जारी। जिलाधिकारी मनीष बंसल  पूरी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। युद्धस्तर पर राहत कार्य जारी रहे। डीएम ने घायलों का उच्च स्तरीय इलाज व रेस्क्यू कार्य प्रथम प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *