
जिला प्रशासन ने शुरू की “मेरी नज़र से आगरा” ऑनलाइन फ़ोटोग्राफी प्रतियोगिता.
आगरा की सुंदरता को प्रतियोगी अपनी नजर, अपने कैमरे से, दें नई अभिव्यक्ति,ताज से लेकर बटेश्वर तक: जिला प्रशासन की “मेरी नज़र से आगरा” फ़ोटो प्रतियोगिता में करें भागीदारी
जन-सहभागिता से दिखेगी आगरा की खूबसूरती और विभिन्न रंग
चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति-पत्र किया जाएगा प्रदान,छायाचित्र छायाकार के नाम सहित जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर किए जाएँगे प्रदर्शित
अपने मौलिक छायाचित्र, अधिकतम 30 शब्दों के विवरण(कैप्शन)सहित, ई-मेल :upinfoagra01@gmail.com पर दिनांक 20 जुलाई तक भेज सकते हैं
आगरा केवल ताजमहल ही नहीं, बल्कि जीवंत संस्कृति, शिल्प और परम्पराओं का नगर है — यह प्रतियोगिता नागरिकों को अपने शहर को अपनी दृष्टि से दिखाने का देगी अवसर
प्रतिभागी जनपद के किसी भी क्षेत्र — नगर अथवा ग्रामीण अंचल — की सुंदरता, संस्कृति, पर्व-त्योहार, हस्तशिल्प, जनजीवन, ऐतिहासिक, धार्मिक,सांस्कृतिक प्रतिष्ठित इमारतों की फोटोग्राफी द्वारा आगरा की सुंदरता को अपनी नजर अपने कैमरे से दें नई अभिव्यक्ति
जिला प्रशासन की पहल “मेरी नज़र से आगरा” फ़ोटो प्रतियोगिता में करें भागीदारी
जन-सहभागिता से दिखेगी आगरा की खूबसूरती और विभिन्न रंग
“मेरी नज़र से आगरा” मुहिम में- आपकी फोटो, आगरा की बनेगी नई पहचान! भेजें अपनी एंट्री
ताज ही नहीं, आगरा की हर गली एक कहानी है! दिखाइए “मेरी नज़र से आगरा” पहल में अपना फोटोग्राफी हुनर
शौकिया हों या प्रोफेशनल, सबके लिए मौका! फोटो भेजो और बनो विजेता
आगरा.08.07.2026.जिलाधिकारी मनीष बंसल के कुशल नेतृत्व में जनपद की ऐतिहासिक,सांस्कृतिक,धार्मिक तथा अन्य पहलुओं की विशिष्टता को नवीन पहचान,विस्तृत फ़लक व नवोन्वेशी आयाम देने जिला प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण जनपद — आगरा नगर से लेकर फ़तेहपुर सीकरी, सिकंदरा, बाह-बटेश्वर एवं चम्बल क्षेत्र तक — की सुंदरता, समृद्ध संस्कृति एवं ऐतिहासिक इमारतों को जन-जन की दृष्टि से प्रस्तुत करने हेतु ऑनलाइन फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता “मेरी नज़र से आगरा” का शुभारम्भ किया गया है।
प्रतियोगिता में कोई भी नागरिक — शौकिया अथवा पेशेवर छायाकार — निःशुल्क भाग ले सकता है।
प्रतिभागी जनपद के किसी भी क्षेत्र — नगर अथवा ग्रामीण अंचल — की सुंदरता, संस्कृति, पर्व-त्योहार, हस्तशिल्प, जनजीवन अथवा प्रतिष्ठित इमारतों (ताजमहल, आगरा किला, फ़तेहपुर सीकरी, एत्माद-उद-दौला, सिकंदरा, बटेश्वर मंदिर आदि) से सम्बंधित अपने द्वारा खींचे गए मौलिक छायाचित्र, अधिकतम 30 शब्दों के विवरण सहित,ई-मेल:-upinfoagra01@gmail.com पर दिनांक 20.07.2026 तक भेज सकते हैं।
फोटो प्रतियोगिता प्रमुख शर्तें:
* छायाचित्र प्रतिभागी द्वारा स्वयं खींचा गया मौलिक चित्र हो; इंटरनेट अथवा अन्य स्रोत से कॉपी किए गए चित्र अस्वीकार्य होंगे।
* प्रत्येक छायाचित्र के साथ अधिकतम 30 शब्दों का विवरण(कैप्सन)प्रतिभागी का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य है।
* चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा तथा छायाचित्र छायाकार के नाम सहित जनपद की आधिकारिक वेबसाइट agra.nic.in पर प्रदर्शित किए जाएँगे।
* प्रविष्टि भेजने का अर्थ है कि प्रतिभागी जिला प्रशासन को उक्त चित्र के गैर-व्यावसायिक, जनहितकारी उपयोग की सहमति देता है; चित्र का स्वामित्व छायाकार के पास ही रहेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि आगरा केवल ताजमहल ही नहीं, बल्कि जीवंत संस्कृति, शिल्प और परम्पराओं का नगर है — यह प्रतियोगिता नागरिकों को अपने शहर को अपनी दृष्टि से दिखाने का अवसर देगी। समस्त नागरिकों, विद्यार्थियों एवं छायाकारों, आमजन से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।


