
प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि की किश्त पाकर कृषकों के चहरों पर आई मुस्कान
आगरा. 20.06.2026/मा० प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा आज दिनांक-20.06.2026 को पी0एम0 किसान सम्मान निधि की 23 वीं किश्त के तहत जनपद के लगभग 2.86 लाख कृषकों के खाते में हस्तान्तरित की गयी जिसकी लाईव स्ट्रीमिंग जनपद स्तर / कृषि विज्ञान केन्द्र, समस्त विकास खण्ड एवं ग्राम पंचायतों में की गयी। जनपद स्तर पर कृषि विज्ञान केन्द्र विचपुरी में लाईव स्ट्रीमिंग आयोजन के समय श्रीमती ममता दिवाकर, ब्लाक प्रमुख, बिचपुरी, देवेन्द्र रावत, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान मोर्चा, आगरा, भारतीय जनता पार्टी, मोहन सिंह चाहर, पूर्व जिलाधय्क्ष भरतीय किसान संघ, राजेश कुमार, उप निदेशक कृषि रक्षा, मुकेश कुमार, उप कृषि निदेशक आगरा, विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी, आगरा, धर्मेन्द्र कुमार, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केन्द्र, बिचपुरी, आगरा के साथ-साथ सुदूर क्षेत्रों से आये दो सौ से अधिक किसान भाई उपस्थित रहे साथ ही प्रत्येक विकास खण्ड / राजकीय कृषि बीज भण्डार एवं ग्राम सभा में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया जिसमें लगभग 15 हजार कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।


