पत्रकारिता की साख बचाने की चुनौती पर मंथन: कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय बोले- पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से करूंगा बात, डॉ. बबीता सिंह ने खबरों में ब्रजभाषा के समावेश का किया आह्वान

Press Release उत्तर प्रदेश

पत्रकारिता की साख बचाने की चुनौती पर मंथन: कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय बोले- पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से करूंगा बात, डॉ. बबीता सिंह ने खबरों में ब्रजभाषा के समावेश का किया आह्वान

एनयूजेआई और ब्रज प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मथुरा में आयोजित 34वें पत्रकारिता दिवस समारोह में पत्रकारिता की चुनौतियों, पत्रकार सुरक्षा, एआई के प्रभाव, ब्रज प्रेस क्लब की स्थापना और ब्रजभाषा के संरक्षण जैसे मुद्दों पर गंभीर मंथन हुआ। कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने पत्रकारों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का भरोसा दिया, जबकि महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने समाचारों में ब्रजभाषा के समावेश का आह्वान किया।

 

पत्रकारिता संगोष्ठी में मंचासीन कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय, डॉ. बबीता सिंह चौहान, रास बिहारी, हेमन्त तिवारी, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त जग प्रवेश एवं अन्य अतिथि।

मथुरा। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) एवं ब्रज प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को 34वें पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में पत्रकारिता की वर्तमान दशा, दिशा और चुनौतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पांडेय, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त जग प्रवेश, एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी तथा उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमन्त तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के समय पत्रकारिता का स्वर्णिम इतिहास रहा है, लेकिन वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने अपनी साख बचाए रखने की सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को ईमानदारी और निर्भीकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि मथुरा के पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे तथा ब्रज प्रेस क्लब के लिए भूमि उपलब्ध कराने का भी प्रयास करेंगे।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि वह स्वयं ब्रज की बेटी हैं और ब्रज की महिला पत्रकारों सहित सभी पत्रकारों के साथ खड़ी हैं। उन्होंने पत्रकारों से अपनी खबरों में ब्रजभाषा का समावेश करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और मजबूत होगी।

उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमन्त तिवारी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का दौर पत्रकारों के लिए नई चुनौती बनकर सामने आया है। पत्रकारों को दूसरों को आईना दिखाने के साथ-साथ समय-समय पर स्वयं का भी आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान करीब ढाई घंटे में बार-बार बिजली जाने का मुद्दा उठाते हुए कैबिनेट मंत्री से ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के माध्यम से समस्या के समाधान की मांग की।

एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने अनेक चुनौतियां हैं। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कोई विशेष कानून नहीं होने के कारण उन पर हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने देशभर में पत्रकार सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की।

जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति उत्साहवर्धक है और पत्रकार समाजहित में इसी प्रकार कार्य करते रहें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण हैं और लोकतंत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम को दिल्ली जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश थपलियाल, एनयूजेआई चुनाव आयोग के अध्यक्ष रधिबल यादव, जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक राकेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी, विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल तथा समाजसेवी प्रमोद कसेरे ने भी संबोधित किया।

एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमल कान्त उपमन्यु एडवोकेट ने कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय को वर्ष 2014 में किए गए वायदे की याद दिलाते हुए ब्रज प्रेस क्लब के निर्माण की मांग दोहराई। उन्होंने संगोष्ठी में उपस्थित सभी पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अनूप शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में भागवताचार्य पूर्णप्रकाश महाराज, विहिप जिलाध्यक्ष रनवीर कमान्डो, भूपेश अग्रवाल, समाजसेवी मनोज शर्मा बॉबी भैया, चिंताहरण चतुर्वेदी, राया के पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार किशन चतुर्वेदी, सीपी सिंह सिकरवार, भोलेश्वर उपमन्यु, मदन गोपाल शर्मा, ठाकुर प्रकाश सिंह, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, गोविन्द भारद्वाज, रामगोपाल चौधरी, राजेश भाटिया, मोहन श्याम रावत, नागेन्द्र राठौर, रामकुमार रौतेला, गिरधारी लाल श्रोत्रिय, ऋषि भारद्वाज, डॉ. विवेक प्रिय आर्य, मनीष सक्सेना, सोनू व्यास, मोहित गौड़, परीक्षित कौशिक, दिनेश तरकर, राजकुमार तौमर, गिरधर पचौरी, गौरव चौधरी, धाराजीत सारस्वत, नीरज चौधरी, डॉ. विनोद जिंदल, कृष्णा शर्मा, शिवांगी चौधरी, उमर कुरैशी, फैसल कुरैशी ने भाग लिया।

गिरीश ठाकुर, परवेज अहमद, श्याम जोशी, सुरेश सैनी, सुरेश पचहेरा, गिरीश कुमार, बाला अरोड़ा, अनिल अग्रवाल, विष्णु गुप्ता, विष्णु शर्मा, सुनील शर्मा, महेश मीणा, सतीश कुमार, पटू सिंह, अनिल शर्मा, राजू पंडित, बॉबी जादौन, कृष्णा गुप्ता, के.के. अरोड़ा, अजय शर्मा, योगेश तिवारी, सरोज गोला, सतीश शर्मा, विनोद दीक्षित, सौरभ गुप्ता एडवोकेट, इकरार अली, राहुल शर्मा, मनोज वार्ष्णेय, धनीराम खंडेलवाल, चन्द्रपाल सिंह पौनिया, रामप्रसाद सिंह, वीरेन्द्र चौधरी, सुशील गौतम, गुलाब चौधरी, कुशल प्रताप सिंह, लोकेन्द्र, तुलसीराम, राजेश पाठक, भूपेन्द्र चौधरी, अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *