आगरा फुटबॉल अकैडमी बनी चैंपियन

Press Release SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा । आगरा रीजन फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष  बिल्लू चौहान  की सूचनानुसार, जिला फुटबॉल लीग 2026-27 अंडर 14 बालक वर्ग के पांचवे दिन  आज  ग्राम श्यामो फुटबॉल मैदान पर  प्रतियोगिता का फाइनल मैच आगरा फुटबॉल अकैडमी और ग्रोइंग स्टार के मध्य खेला गया जिसमे आगरा फुटबॉल अकैडमी ने फाइनल में  शानदार खेल दिखाते हुए ग्रोइंग स्टार को 2-1  से हरा कर प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया। आगरा फुटबॉल अकैडमी की तरफ़ से बेश ने 2 शानदार गोल किए। ग्रोइंग स्टार  की तरफ़ से एक मात्र गोल देवांश चौहान ने किया।
तीसरे स्थान की लिए हुए  मैच  में एक्सटीन फुटबॉल अकैडमी और विलेजर एफ सी 1 के मध्य हुआ । जिसमे एक्सटीन फुटबॉल अकैडमी के माधव के शानदार गोल की बदोलत एक्सटीन फुटबॉल अकैडमी ने मैच को अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट विलेजर एफ सी 1 के रणवीर को दिया, बेस्ट स्कोरर आगरा फुटबॉल एकेडमी के उबेश को दिया जिसने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 10 गोल किए। बेस्ट गोल कीपर का अवार्ड आगरा फुटबॉल अकैडमी के राजीव को दिया गाया। इस प्रतियोगिताके विजेता को 5100 रुपए और उपविजेता को 2100 रूपए की धन राशि दी गई।
आज के फाइनल मैच के चीफ गेस्ट वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।  तीसरे स्थान के लिए खेले गये मैच के चीफ गेस्ट आगरा रीजन फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष  बिल्लू चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका में प्रखर माहेश्वरी, जितेंद्र कुमार, संदीप सिंह यादव व आशीष कर्दम ने निभाई। इस प्रतियोगिता को सुचारू रूप से करवाने के लिए मोनू आयोजन सचिव ने अहम भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता के दौरान आगरा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीमान बिल्लू चौहान, सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी अक्षय सिंह, आगरा फुटबॉल अकैडमी के सचिव आदित्य चौहान, एकलव्य स्टेडियम के कोच योगेश वर्मा, श्यामो ग्राम के वरिष्ठ नागरिक राजपाल सिंह , समाजसेवी मुखिया , अनेक सिंह , राजन सिंह ,सोनू आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *