
आगरा। कर्मयोगी सिंधु सभा आगरा द्वारा चंद्र दिवस के शुभ अवसर पर कमला नगर स्थित कर्मयोगी चौराहा (झूलेलाल चौक) पर प्रात: 9 बजे भगवान झूलेलाल जी की पूजा-अर्चना कर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योत प्रज्वलन से हुआ।
भगवान झूलेलाल जी की विधिवत पूजा के बाद भंडारा प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें क्षेत्रीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने बडी संख्या में भाग लिया। माहौल भक्तिमय और अनुशासित रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्म योगी नगर पंचायत के अध्यक्ष इन्द्र तुलसानी ने की।
अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने भंडारे की सफलता में शामिल सभी सहयोगियों की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंद्र तुलसानी, सूर्य प्रकाश, ओम प्रकाश विजवानी,विकास जेठवानी,मेघराज दियालानी, किशोर बुधरानी, भागचंद थावानी, मेघराज शर्मा, मुकेश सभानी,रोहित आयलानी, नानक राम नागपाल, शंकर लाल जगवानी, महेश सोनी, विनोद चिमनानी,ईश्वर सेवकानी, मोहन लखवानी, मोहन ज्ञानानी,कपिल पंजवानी, लक्ष्मण दास, ओम प्रकाश पहलाजनि, अशोक ठकरानी, हरीश गोकलानी, राजेश कुमार, मनोज थरानी, हरीश गोपलानी, विजय बुलानी, हरेश पंजवानी,विनय सुग्नानी, पवन बत्रा, कमल करीरा, दिनेश करीरा आदि मौजूद रहे।


