
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक कुलदीप मीना के निर्देशन में दिनांक 10.05.2026 को आगरा मंडल द्वारा उत्कृष्ट परिचालन प्रदर्शन करते हुए 98.84% समयपालन प्राप्त किया गया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ आगरा मंडल ने रेलवे बोर्ड स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 03.06.2025 को 100% समयपालन प्राप्त होने के पश्चात यह आगरा मंडल द्वारा अब तक प्राप्त सर्वोच्च समयपालन प्रतिशत है। यह उपलब्धि मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयास, सतत निगरानी एवं कुशल परिचालन प्रबंधन का प्रतिफल है।
आगरा मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं एवं ट्रेनों के समयबद्ध संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। आगरा मंडल भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिचालन प्रदर्शन बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है।


