
आगरा, 11 मई। सेंट एंड्रूज स्कूल बरौली अहीर के प्रांगण में समर कैंप का शुभारंभ बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय की प्रबंध निदेशिका सी.ए. अपूर्वा शर्मा ने शिविर का उद्घाटन किया। उनका स्वागत बैज लगाकर किया गया। इसके पश्चात ध्वजारोहण कर तथा रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़कर समर कैंप की औपचारिक शुरुआत की गई।
विद्यालय परिसर में बच्चों ने आनंद और उत्साह का वातावरण बना दिया। शुभारंभ मशाल प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्या साहिबा खान ने अपने संबोधन में कहा कि समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का एक श्रेष्ठ माध्यम है। इस कैंप में विद्यार्थियों ने एरोबिक्स, जुम्बा, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, ड्रॉइंग, इंग्लिश कन्वरसेशन, संगीत, नृत्य, वेस्ट से बेस्ट, कैलीग्राफी, पाक कला एंव स्केटिंग, बास्केटबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट आदि खेलों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
सभी विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रिदा खान तथा चारुलिका बघेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्या रीता रॉय, वी. डी. दुबे तथा सभी समन्वयक उपस्थित रहे।


