डा. भीमराव अम्बेडकर विश्व विद्यालय में कुल 34 चयनित छात्र-छात्राओं को किये गये मोबाईल वितरित

Press Release उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा-14.03.2024/आज उत्तर प्रदेश के नागरिक सुरक्षा एव होमगार्डस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मवीर प्रजापति ने आगरा के सेठ पदम चन्द जैन संस्थान खंदारी परिसर डॉ भीमराव अम्बेडकर विश्व विद्यालय आगरा में विद्यार्थीयो को मोबाईल वितरण किया। उन्होंने कुल 34 चयनित छात्र – छात्राओं को मोबाईल वितरित किये, जिसमें 13 छात्राए और 21 छात्र थे। श्री प्रजापति ने कहा कि मोबाइल का उपयोग छात्र अपनी पढ़ाई लिखाई में कर अपना ज्ञान वर्धन कर सकेंगे। आज मोबाइल पर गूगल कर किसी भी विषय पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *