आगरा। महाराजा अग्रसेन इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अतुल कुमार जैन की सूचनानुसार 70वीं यू पी बोर्ड माध्यमिक विद्यालीय अंडर 14,17 एवं 19 वर्ष आगरा जनपदीय बालक राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 8 अगस्त को महाराजा अग्रसेन इण्टर कॉलेज, धूलियागंज, आगरा के परिसर में प्रातः 9 बजे से किया जाएगा।
खिलाड़ी
1.सात प्रतियों में पात्रता पत्र, अपने विद्यालय की प्रधानाचार्या के हस्ताक्षर मोहर सहित।
2- ऑनलाइन बार कोड वाले जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति।
3- गत वर्ष कक्षा के अंक पत्र की छायाप्रति।
4- विद्यालय का यू डाइस कोड विद्यार्थी का पैन नंबर.
5- आधार कार्ड की छाया प्रति
6- सभी अभिलेख में जन्मतिथि एक ही होनी चाहिए।
7- सभी खिलाड़ी निर्धारित कराटे खेल पोशाक में अधिकृत टीम कोच, मैनेजर एवं अध्यापक के साथ उपरोक्त स्थल पर समयानुसार उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय क्रीड़ा प्रभारी पंकज कुमार से मोबाइल नंबर 98976 95818 पर सम्पर्क कर सकते हैं ।


