आगरा मण्डल की फुटबॉल टीम मऊ के लिये रवाना हुई

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा रीजन फुटबॉल संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान की सूचनानुसार 1 अगस्त से होने वाली जूनियर बालक वर्ग इंटर रीजन स्टेट चैंपियनशिप 2026-27 जो कि डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम मऊ उत्तर प्रदेश में आयोजित होगी। जिसने प्रतिभाग करने हेतु आगरा मण्डल की फुटबॉल टीम आज प्रातः मऊ के लिए रवाना हो गई। टीम में चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार हैं । रिषभ कुमार, देवांश चौहान, अंकुश यादव, अविरल मिश्रा, अक्षव अग्रवाल, अंकुश चहार, आयुष यादव, ध्रुव कुमार, आदित्य कश्यप, उमेश कुमार, राइ शर्मा, मणिकांत शर्मा , शिवम् कुमार, कुश चहार, गगन कुशवाहा, नक्श सिंह है । अरिचित खिलाड़ियों में आदित्य, अनुज कुमार , अविरल , रोहित बघेल शामिल रहे। टीम के कोच योगेश कुमार वर्मा नियुक्त किए गए हैं।

आगरा रीजन फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष बिल्लू चौहान, रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर संजय शर्मा, आगरा फुटबॉल अकैडमी के सचिव आदित्य चौहान, हरि सिंह यादव , अक्षय सिंह, मनोहर सिंह चहार, उर्वशी सिकरवार, अर्चना कुमारी, श्रुति, यशोदा, रजनी कुमारी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई और अच्छे प्रदर्शन की इक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *