विधायक छोटेलाल वर्मा की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा/लखनऊ। 08 अक्टूबर। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को जनपद आगरा पहुंचकर फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्वर्गीय छोटेलाल वर्मा की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपमुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत विधायक स्वर्गीय छोटेलाल वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में एक अपूरणीय क्षति हुई है।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ईश्वर से गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक-संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
श्रद्धांजलि सभा में सांसद राजकुमार चाहर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया के अलावा कई अन्य नेतागण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *