भारतीय जीवन बीमा निगम, उत्तर मध्य क्षेत्र की 58 वीं टेबिल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। दिनांक 17.06.2026 एवं 18.06.2026 को भारतीय जीवन बीमा निगम, उत्तर मध्य क्षेत्र की 58 वीं टेबिल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता खेल गांव, दयालबाग आगरा मे आयोजित की गयी । प्रतियोगिता का समापन समारोह आज दिनांक 18.06.2026 को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल एवं खेल भावना का परिचय दिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि  पी.एस.नेगी, क्षेत्रीय प्रबंधक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त समारोह में निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर से आये प्रादेशिक प्रबन्धक (मा.स.वि )  ब्रजेंद्र नारायण, सहायक सचिव (मा.स.वि.) सजींव कुमार सिंह ,  अभिषेक पाण्डेय एवं हरीश तिवारी सदस्य, स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड, आगरा मण्डल के वरि० मण्डल प्रबन्धक  विवेक त्यागी, विपणन प्रबन्धक  जे०पी ०पबड़ी, प्रबन्धक (कार्मिक) सुश्री ज्योत्सना वर्मा एवं मुख्य निर्णायक  उपेंद्र ज्योतिषी एवं डा०अलका शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे और सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में  अनिल श्रीवास्तव ने अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को 2-0 से एवं महिला वर्ग में सुश्री मानसी बत्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को 2-0 से हराकर तथा
टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में  पराग अग्रवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को 3-1 से एवं महिला वर्ग में सुश्री प्रीति बूरा ने अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को 3-1 से हराकर विजेता रहे।

समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पुरस्कार एवं समृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उच्च अधिकारियों के द्वारा अपने संबोधन में खिलाड़ियों को खेलों के माध्यम से अनुशासन, समर्पण एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आयोजकों की सराहना की।

धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक (कार्मिक) सुश्री ज्योत्सना वर्मा द्वारा दिया गया उन्होंने सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करती रहेंगी। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *