70वीं माध्यमिक विद्यालय मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में आगरा का विजयी प्रदर्शन

SPORTS उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद, 14 अगस्त 2026। 70वीं माध्यमिक विद्यालय मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन आज फिरोजाबाद में हुआ। प्रतियोगिता के 14, 17 व 19 वर्ष वर्ग (बालक/बालिका दोनों) में आगरा, मथुरा, मैनपुरी एवं फिरोजाबाद जनपदों की टीमें प्रतिभागी रहीं। आगरा जनपद ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग में 19 वर्ष व 14 वर्ष की तथा बालिका वर्ग में 19 वर्ष व 17 वर्ष की मंडलीय विजेता होने का गौरव हासिल किया।
विजेता टीमों की इस उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों और टीम मैनेजर विदुषी सिंह व अबधेश कुमार को संयुक्त शिक्षा निदेशक राजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र पाल सिंह तोमर, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय श्री विश्व प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, मंडलीय सचिव अनिल कुमार, जनपदीय सचिव डॉ. रिनेश मित्तल, जनपदीय सहसचिव रवि प्रकाश, केपी सिंह यादव, संजय नेहरू, पंकज शर्मा, हरपाल सिंह चाहर, रामेन्द्र शर्मा, पंकज कश्यप एवं हर्ष ने हार्दिक बधाई दी। सभी गणमान्य लोकों ने टीमों के खेल कौशल और अनुशासन की प्रशंसा की।
विजेता टीमों को आयोजित समापन समारोह में पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल भावना, टीम वर्क और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं। जिलास्तर पर चयनित खिलाडियों को आगे की प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों के लिए अवसर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *