आगरा। सेंट एंड्रयूज स्कूल, आगरा के होनहार बास्केटबॉल खिलाड़ी शब्द कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51वीं सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए उत्तर प्रदेश सब-जूनियर प्री-नेशनल कोचिंग कैंप में चयनित होकर विद्यालय एवं आगरा का नाम रोशन किया है।
शब्द कुमार 10 सितंबर 2026 से 24 सितंबर 2026 तक मेरठ में आयोजित होने वाले प्री-नेशनल कोचिंग कैंप में हिस्सा लेंगे। यह कैंप 51वीं सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में 27 सितंबर से 24 अक्टूबर तक प्रस्तावित है।
शब्द कुमार के चयन पर सेंट एंड्रयूज स्कूल के C.M.D. डॉ. गिरधर शर्मा एवं M.D./C.A. अपूर्वा शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के खिलाड़ियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हरसंभव प्रोत्साहन एवं सुविधाएं प्रदान की जाती रहेंगी।
विद्यालय के बास्केटबॉल कोच आशीष जादौन एवं कन्हैया पाठक ने भी शब्द कुमार के चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि शब्द कुमार राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।


