राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर दो पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त

Press Release उत्तर प्रदेश

यात्रियों की सुविधा एवं रेलवे अवसंरचना के विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर नए फुट ओवर ब्रिज (FOB) के निर्माण कार्य के कारण प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 स्थित मौजूदा फुट ओवर ब्रिज उपलब्ध नहीं रहेगा। अतः निर्माण कार्य की अवधि के दौरान निम्नलिखित ट्रेनों का राजा की मंडी स्टेशन (RKM) पर ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है।
क्र.सं. ट्रेन संख्या से –तक आवृत्ति अस्थायी रूप से निरस्त ठहराव प्रारंभिक स्टेशन से प्रभावित तिथि
1 64956 टूंडला–आगरा कैंट दैनिक राजा की मंडी 31.08.2026 से 31.12.2026 तक
2 64625 इटावा–आगरा कैंट दैनिक
यह दिनांक 31 अगस्त 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। रेलवे द्वारा निर्माण कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान इस परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *