रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु निम्न गाड़ियों की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-
1. गाड़ी संख्या 09309 (इंदौर से हजरत निजामुद्दीन): (शुक्रवार एवं रविवार) स्पेशल ट्रेन, जो पहले 30 अगस्त 2026 तक अधिसूचित थी, अब 04 सितंबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक अवधि में विस्तार किया गया है । कुल 25 फेरे
2. गाड़ी संख्या 09310 (हजरत निजामुद्दीन से इंदौर): (शनिवार एवं सोमवार) स्पेशल ट्रेन, जो पहले 31 अगस्त 2026 तक अधिसूचित थी, अब 05 सितंबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक अवधि में विस्तार किया गया है । कुल 25 फेरे
3. गाड़ी संख्या 09195 (वडोदरा से मऊ): साप्ताहिक (शनिवार) स्पेशल ट्रेन, जो पहले 26 सितंबर 2026 तक अधिसूचित थी, अब 03 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक अवधि में विस्तार किया गया है । कुल 09 फेरे
4. गाड़ी संख्या 09196 (मऊ से वडोदरा): साप्ताहिक (रविवार) स्पेशल ट्रेन, जो पहले 27 सितंबर 2026 तक अधिसूचित थी, अब 04 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक अवधि में विस्तार किया गया है । कुल 09 फेरे
5. गाड़ी संख्या 09119 (प्रतापनगर से लालकुआं): साप्ताहिक (रविवार) स्पेशल ट्रेन, जो पहले 27 सितंबर 2026 तक अधिसूचित थी, अब 04 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक अवधि में विस्तार किया गया है । कुल 09 फेरे
6. गाड़ी संख्या 09120 (लालकुआं से प्रतापनगर): साप्ताहिक (सोमवार) स्पेशल ट्रेन, जो पहले 28 सितंबर 2026 तक अधिसूचित थी, अब 05 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक अवधि में विस्तार किया गया है । कुल 09 फेरे ।
7. गाड़ी संख्या 09065 (सूरत से छपरा): साप्ताहिक (मंगलवार) स्पेशल ट्रेन, जो पहले 29 सितंबर 2026 तक अधिसूचित थी, अब 20 अक्टूबर 2026 से 17 नवंबर 2026 तक अवधि में विस्तार किया गया है । कुल 05 फेरे
8. गाड़ी संख्या 09066 (छपरा से सूरत): साप्ताहिक (बुधवार) स्पेशल ट्रेन, जो पहले 30 सितंबर 2026 तक अधिसूचित थी, अब 21 अक्टूबर 2026 से 18 नवंबर 2026 तक अवधि में विस्तार किया गया है । कुल 05 फेरे


