
आगरा। एम डी जैन इण्टर कॉलेज,हरीपर्वत ,आगरा के प्रांगण में आयोजित की गई 70वीं अण्डर 14,17 व 19 वर्ष माध्यमिक विद्यालयी आगरा जनपदीय बालक वर्ग योग प्रतियागिता का आयोजन किया गया,जिसमें एम डी जैन इ,का,हरीपर्वत श्रेष्ठ अंकों के आधार पर ओवरऑल विजेता रहा।
राजकीय हाई स्कूल,बलहैरा ओवरऑल उप विजेता रहा,जबकि महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज,धूलियागंज एवं सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज,विजय नगर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे ।
पूर्ण परिणाम इस प्रकार रहे:-
रिदमिक योग में विजेता एवं चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं ।-
अंडर-14 वर्ष
देव एवं शिवा
अंडर-17 वर्ष
विशाल एवं प्रशान्त
अंडर-19वर्ष
अमन एवं ललित।
ट्रेडिशनल योग में चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं ।-
अंडर-14 वर्ष
शिवा
अंडर-17 वर्ष
अभिषेक कुमार
अंडर-19वर्ष
देव कुमार एवं हिमांशु ।
आर्टिस्टिक योग में चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं ।-
अंडर-14 वर्ष
अंश एवं रहमान
अंडर-17 वर्ष
प्रशांत एवं कुणाल
अंडर-19 वर्ष
अंकित एवं आशीष।
प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण संयोजक विद्यालय श्री शंकर लाल राम लाल इण्टर कॉलेज,लादू खेड़ा प्रधानाचार्य राजेश कुमार,
इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा,रजनेश शर्मा,जिला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल,सह जिला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश,के पी सिंह यादव,पंकज कुमार एवं अमित दीक्षित द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता निर्णायक. अभिषेककुमार, कौशल
कुमार, सुजल राणा निर्णायक के सहयोग से कराई गई।
प्रतियोगिता का संचालन के पी सिंह यादव द्वारा किया गया ।
उपरोक्त विजेता एवं चयनित खिलाड़ी 1 अक्टूबर को फ़िरोज़ाबाद जनपद में आयोजित होने वाली 70वीं माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय योग प्रतियोगिता में आगरा जनपद की ओर से प्रतिभाग करेंगे।


