मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (CCRS) जनक कुमार गर्ग द्वारा आज दिनांक 25.08.2026 को बाद डिपो एवं नई DUOMATIC मशीन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप रेल संरक्षा आयुक्त (Dy. CRS), प्रधान कार्यकारी निदेशक/आधारभूत संरचना (PED/Infra) RDSO, प्रधान कार्यकारी निदेशक/चल स्टॉक (PED/R. Stock) RDSO , कार्यकारी निदेशक/वैगन (ED/Wagon),कार्यकारी निदेशक टीएमसी ED/ TMC, मुख्य अभियंता/ट्रैक मशीन (CE/TMC) सहित मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मथुरा जंक्शन स्टेशन पर Coal Multipurpose Wagon Type (CMP) एवं DUOMATIC मशीन के संबंध में PPT के माध्यम से विस्तृत समीक्षा की गई। इसके उपरांत मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा बाद डिपो का निरीक्षण किया गया, जहां Coal Multipurpose Wagon Type (CMP) का निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली एवं संरक्षा संबंधी पहलुओं का जायजा लिया गया।
इसके बाद मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने रेलवे में ट्रैक अनुरक्षण के लिए उपयोग की जाने वाली नई एवं अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित Plasser India DUOMATIC 08-32 C मशीन का निरीक्षण किया। यह आधुनिक उच्च क्षमता वाली ट्रैक टैम्पिंग मशीन है, जिसका उपयोग रेलवे ट्रैक की लिफ्टिंग, लेवलिंग, लाइनिंग एवं टैम्पिंग के लिए किया जाता है। मशीन में 2-स्लीपर टैम्पिंग तकनीक के साथ एकीकृत ट्रैक करेक्शन की सुविधा उपलब्ध है, जिससे ट्रैक अनुरक्षण कार्य को अधिक तेज, सटीक एवं प्रभावी बनाया जा सकता है।
DUOMATIC 08-32 C मशीन में उन्नत डिजिटल सिस्टम, रियल-टाइम मॉनिटरिंग, रिमोट मशीन मॉनिटरिंग तथा आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह मशीन लगभग एक घंटे में 1,500 या उससे अधिक स्लीपरों पर कार्य करने में सक्षम है, जिससे ट्रैक अनुरक्षण की उत्पादकता एवं कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।
मशीन की कार्यक्षमता एवं परिचालन का परीक्षण करने के उद्देश्य से बाद से मथुरा जंक्शन तक मशीन का ट्रायल भी किया गया। इस दौरान संबंधित रेलवे अधिकारियों द्वारा मशीन की तकनीकी विशेषताओं, कार्यक्षमता, परिचालन प्रणाली तथा ट्रैक अनुरक्षण में इसके उपयोग के संबंध में मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस निरीक्षण का उद्देश्य आधुनिक मशीनों एवं तकनीक के माध्यम से ट्रैक अनुरक्षण कार्यों में संरक्षा, गुणवत्ता, सटीकता एवं कार्यक्षमता को और बेहतर बनाना है।


