आगरा। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव हरि सिंह की सूचना अनुसार प्रयागराज में आयोजित 36वीं राज्य जूनियर बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 14 अप्रैल तक किया जा रहा है। जिसमें भाग लेने के लिए जिला जूनियर टीम का चयन 3 अप्रैल को सेंट कानरेड इंटर कॉलेज में शाम 5:00 बजे किया जाएगा । जिला संयुक्त सचिव रीनेश मित्तल ने बताया, इसमें वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं , जिनका जन्म 01/01/2008 या उसके बाद का हो। इच्छुक खिलाड़ी अपने आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र के साथ सेंट कॉनरेड में सचिन जोशी, शैलेंद्र सोनी,राहुल सक्सेना, श्यामवीर सिंह,हरेंद्र शर्मा, कुलदीप , दीपक, संतोष,प्रतिभा जैन कोच मनीष वर्मा, अयंत राणा, नमन, आशीष, पंकज , हिमांशु से संपर्क कर सकते हैं।


