आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश बैडमिण्टन एसोसियेशन के तत्वावधान में दिनाँक 17 से 19 सितम्बर, 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक / बालिका बैडमिण्टन प्रतियोगिता का आयोजन उन्नाव में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालक / बालिका बैडमिण्टन प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम के चयन / ट्रायल्स की तिथियों में अपरिहार्य कारणवश संशोधित करते हुए जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स दिनाँक 14 सितम्बर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ ट्रायल्स दिनॉक 15 सितम्बर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा परं निर्धारित किया जा रहा हैं। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क है।
जूनियर बालक / बालिका बैडमिण्टन चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनाँक 14 एवं 15 सितम्बर, 2026 को अपने आधार कार्ड सहित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर अनुज कपूर, बैडमिण्टन प्रशिक्षक से सम्पर्क स्थापित करें।


