रेलवे प्रशासन द्वारा सर्वसाधरण को सूचित किया जाता है कि लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के कारण निम्न ट्रेनों के संचालन को शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन तथा मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। विवरण निम्नलिखित है:
गाड़ियों का शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन
गाड़ी सं. 64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी–लखनऊ का संचालन 14 एवं 15 सितंबर 2026 को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इन तिथियों को यह गाड़ी लखनऊ तक संचालित नहीं होगी।
गाड़ी सं. 64702 लखनऊ–वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी का संचालन 14 एवं 15 सितंबर 2026 को कानपुर सेंट्रल से ओरिजिनेट किया जाएगा। इन तिथियों को यह गाड़ी लखनऊ से प्रारंभ नहीं होगी।
गाड़ी सं. 64212 कानपुर सेंट्रल–लखनऊ का संचालन 14 एवं 15 सितंबर 2026 को मानक नगर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
गाड़ी सं. 64255 उतरहटिया–कानपुर सेंट्रल का संचालन 14 एवं 15 सितंबर 2026 को मानक नगर से ओरिजिनेट किया जाएगा।
गाड़ी सं. 64214 कानपुर सेंट्रल–लखनऊ का संचालन 14 एवं 15 सितंबर 2026 को मानक नगरस्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
गाड़ी सं. 64203 लखनऊ–कानपुर सेंट्रल का संचालन 15 एवं 16 सितंबर 2026 को मानक नगरसे ओरिजिनेट किया जाएगा।
मार्ग परिवर्तन वाली गाड़ियां : –
गाड़ी सं. 15075 शक्तिनगर–टनकपुर का मार्ग 14 एवं 15 सितंबर 2026 को परिवर्तित रहेगा। यह गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग उतरहटिया–लखनऊ–आलमनगर के स्थान पर उतरहटिया–ट्रांसपोर्ट नगर (नॉन-लूप)–आलमनगर मार्ग से संचालित होगी।
गाड़ी सं. 15073 सिंगरौली–टनकपुर का मार्ग भी 14 एवं 15 सितंबर 2026 को परिवर्तित रहेगा। यह गाड़ी उतरहटिया–ट्रांसपोर्ट नगर (नॉन-लूप)–आलमनगर होकर संचालित होगी।
गाड़ी सं. 15074 टनकपुर–सिंगरौली 14 एवं 15 सितंबर 2026 को अपने निर्धारित आलमनगर–लखनऊ–उतरहटिया मार्ग के स्थान पर आलमनगर–ट्रांसपोर्ट नगर (नॉन-लूप)–उतरहटिया होकर चलेगी।
गाड़ी सं. 15076 टनकपुर–शक्तिनगर का मार्ग भी 14 एवं 15 सितंबर 2026 को परिवर्तित रहेगा और यह आलमनगर–ट्रांसपोर्ट नगर (नॉन-लूप)–उतरहटिया होकर संचालित होगी।
गाड़ी सं. 15636 गुवाहाटी–ओखा का मार्ग 14 सितंबर 2026 को परिवर्तित रहेगा। यह गाड़ी अपने निर्धारित बाराबंकी–लखनऊ–कानपुर सेंट्रल मार्ग के स्थान पर बाराबंकी–मल्हौर–आलमनगर–ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल मार्ग से संचालित होगी।
गाड़ी सं. 12555 गोरखपुर–भटिंडा का मार्ग 14 एवं 15 सितंबर 2026 को परिवर्तित रहेगा। यह गाड़ी बाराबंकी–मल्हौर– ऐशबाग-मानक नगर मार्ग से संचालित होगी।
गाड़ी सं. 19410 गोरखपुर–साबरमती का मार्ग 14 सितंबर 2026 को परिवर्तित रहेगा और यह बाराबंकी–मल्हौर– ऐशबाग –मानक नगरहोकर चलेगी।
गाड़ी सं. 22922 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस का मार्ग 15 सितंबर 2026 को परिवर्तित रहेगा और यह बाराबंकी–मल्हौर– ऐशबाग –मानक नगरहोकर संचालित होगी।
गाड़ी सं. 12595 गोरखपुर–आनंद विहार टर्मिनल का मार्ग 14 एवं 15 सितंबर 2026 को परिवर्तित रहेगा तथा यह बाराबंकी–मल्हौर– ऐशबाग –मानक नगरहोकर चलेगी।
गाड़ी सं. 12597 गोरखपुर–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस का मार्ग 15 सितंबर 2026 को परिवर्तित रहेगा और यह बाराबंकी–मल्हौर– ऐशबाग –मानक नगर होकर संचालित होगी।
गाड़ी सं. 15065 गोरखपुर–पनवेल का मार्ग 14 एवं 15 सितंबर 2026 को परिवर्तित रहेगा। यह गाड़ी बाराबंकी–मल्हौर– ऐशबाग –मानक नगर होकर संचालित होगी।
गाड़ी सं. 15066 पनवेल–गोरखपुर का मार्ग 14 सितंबर 2026 को परिवर्तित रहेगा तथा यह अपने निर्धारित कानपुर सेंट्रल–लखनऊ–बाराबंकी मार्ग के स्थान पर कानपुर सेंट्रल–आलमनगर–मल्हौर–बाराबंकी होकर चलेगी।
गाड़ी सं. 19201 भावनगर टर्मिनस– अयोध्या कैंट का मार्ग 14 सितंबर 2026 को परिवर्तित रहेगा और यह कानपुर सेंट्रल–मल्हौर–बाराबंकी होकर संचालित होगी।
गाड़ी सं. 12173 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन का मार्ग 13 सितंबर 2026 को परिवर्तित रहेगा। यह गाड़ी अपने निर्धारित कानपुर सेंट्रल–लखनऊ–रायबरेली–मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन मार्ग के स्थान पर कानपुर सेंट्रल–प्रयागराज जंक्शन–फाफामऊ–मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन होकर संचालित होगी।


