लखनऊ और वाराणसी के मध्य पहला सेमीफाइनल दो बजे से , दूसरा सैफई और आजमगढ़ के बीच चार बजे से

SPORTS उत्तर प्रदेश

मेजबान आगरा की टीम एक गोल से हारी

आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशीय सबजूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनाँक 07 से 14 सितम्बर, 2026 एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इस प्रतियोगिता में 18 मण्डल, स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ एवं सैफई सहित कुल 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
यह प्रतियोगिता लीग कम नाकआउट के आधार पर खेली जा रही हैं। आज दिनाँक 12 सितम्बर, 2026 को खेले गये क्वार्टर फायनल मैचो के परिणाम निम्नवत् हैं:-

आज पहला क्वार्टर फायनल मैच वाराणसी मण्डल तथा देवीपाटन मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें वाराणसी की टीम की ओर से तनुषपाल ने 02, अल्तमास अली एवं राज जैसवाल ने 1-0 गोल किये। वहीं देवीपाटन की ओर से अभिराज और अवनीश ने 1-1 गोल किये। दूसरा क्वार्टर फायनल मैच स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ तथा गोरखपुर मण्डल के मध्य खेला गया। इस संघषपूर्ण मैच में स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ की टीम 1-0 से विजय रहीं। मैच का एक मात्र गोल स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ के मिस्बाहुल खान द्वारा किया गया। खेले गये तीसरे क्वार्टर फायनल मैच में स्पोर्टस कालेज सैफई की टीम ने बरेली मण्डल को 2-1 से पराजित किया। सैफई की ओर से अनुकल्प एवं अर्पित ने 1-1 गोल किये। वहीं बरेली की टीम की ओर से 01 मात्र गोल सचिन ने किया। खेले गये चौथे एंव अंतिम क्वार्टर फायनल मैच मेजबान आगरा तथा आजमगढ़ के मध्य खेला गया, जिसमें दोनों ही टीम प्रथम हाफ तक बराबरी पर रहीं, दूसरे हाफ में आजमगढ़ की टीम ने आकामक खेल का प्रदर्शन करते हुए अंकुश पाण्डेय के 63 वें मिनट में किये गये गोल की बदौलता आगरा को 1-0 से परास्त कर सेमीफायनल में प्रवेश किया।

इस प्रतियोगिता को कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ द्वारा अजीत सिंह, कानपुर पर्यवेक्षक नामित करते हुए भेजे गये निर्णायकों के पैनल में नवनीत गौतम, बाबर खान, मनोज तिवारी, हाजी मुनव्वर अली, अयूब खान, राशिद अहमद, कौशल किशोर, देबूजीत सिंह यादव, महेश चन्द्रा, एम.डी. खान, अजय कुमार एवं सौरभ कुमार उपस्थित हुए हैं। प्रतियागिता का सफलतापूर्वक संचालन बिल्लू चौहान, अध्यक्ष आगरा मण्डल फुटबाल संघ द्वारा अपनी देख-रेख में किया जा रहा हैं।
कल दिनाँक 13 सितम्बर, 2026 को प्रतियोगिता के सेमीफायनल मैच खेले जायेगें। जिसके अन्तर्गत पहला सेमी फायनल मैच स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ बनाम वाराणसी के मध्य अपरान्ह 2.00 बजे खेला जायेगा। दूसरा सेमी फायनल मैच स्पोर्ट्स कालेज, सैफई तथा आजमगढ़ मण्डल के मध्य सायं 4.00 बजे खेला जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *