बाक्सिंग ट्रायल 3- 4 जुलाई को

SPORTS उत्तर प्रदेश
 आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश बाक्सिंग एसोसियेशन के तत्वावधान में दिनॉंक 10 से 13 जुलाई, 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर में किया जा रहा हैं। साथ ही दिनॉंक 15 से 18 जुलाई, 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी में किया जा रहा हैं। उपरोक्त प्रदेशीय बालक एवं बालिका  बाक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीमो का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 03 जुलाई, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 04 जुलाई, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इन ट्रायल्स में वहीं बालक एवं बालिका भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म दिनॉंक 01 जनवरी, 2010 से 31 दिसम्बर, 2011 के मध्य हुआ हो। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःषुल्क है।
जूनियर बालक एवं बालिका बाक्सिंग चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉंक 03 एवं 04 जुलाई, 2026 को प्रातः 11.00 बजे अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर गौरव कुमार, अंषकालिक बाक्सिंग प्रषिक्षक से सम्पर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *