डीग रेलवे स्टेशन पर नि:शुल्क जल सेवा का आयोजन

Press Release उत्तर प्रदेश

मंडल रेल प्रबंधक आगरा  गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा श्री अंकित गुप्ता के निर्देशन में डीग रेलवे स्टेशन पर श्री बजरंग टीचर ट्रैनिंग कॉलेज द्वारा नि:शुल्क जल सेवा का आयोजन किया गया।

गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा के अंतर्गत डीग रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों के यात्रियों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पहल से यात्रियों को अत्यधिक सुविधा एवं राहत प्राप्त हुई है।

इस अवसर पर संस्था के सदस्यों के साथ मंडल वाणिज्य निरीक्षक गोवर्धन श्री दीपक गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक डीग एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने यात्रियों की सुविधा हेतु इस प्रकार की जनहितकारी पहल की सराहना की।

आगरा मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *